बिलासपुर– राजधानी दिल्ली में आयोजित 76वें वार्षिक Delhi Ophthalmological Society Annual Conference में आशीर्वाद नेत्र चिकित्सालय, बिलासपुर के रेटिना एवं आर.ओ.पी. विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्य मढरिया अपना महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे.. यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन 24 से 26 अप्रैल 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित हो रहा है, जिसमें देशभर से लगभग 3000 नेत्र विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं..

सम्मेलन में मोतियाबिंद के एडवांस फेको सर्जरी, डायबिटीज से होने वाले रेटिना रोग, नवजात शिशुओं में होने वाली गंभीर आंख की बीमारी आर.ओ.पी. (रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमेच्योरिटी), कांचबिंद तथा बच्चों के आंख के कैंसर के आधुनिक उपचार और नई तकनीकों पर विशेषज्ञ अपने शोध पत्र और व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे..

डॉ. ऐश्वर्य मढरिया अपने व्याख्यान में विशेष रूप से डायबिटिक रेटिनोपैथी और नवजात शिशुओं में आर.ओ.पी. जैसी गंभीर बीमारियों से होने वाले अंधत्व की रोकथाम, समय पर जांच और लेजर उपचार की उन्नत विधियों पर विस्तार से जानकारी देंगे, उनकी विशेषज्ञता और अनुभव का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के मरीजों को मिलने की उम्मीद है.. ज्ञात हो कि डॉ. मढरिया ने हैदराबाद स्थित L V Prasad Eye Institute से रेटिना एवं आर.ओ.पी. में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिससे वे इस क्षेत्र में उन्नत चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं..