खेल

पहली बार भारतीय टीम ने जीता महिला विश्वकप.. शेफाली वर्मा ने खेली 87 रनों की शानदार पारी तो, दीप्ति शर्मा ने फिफ्टी के साथ खोला विकेट का पंजा..

नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए महिला विश्वकप फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया..

डेस्क- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है, नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए महिला विश्वकप फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया..

बारिश से बाधित यह मुकाबला करीब दो घंटे देर से शुरू हुआ, लेकिन एक बार मैच शुरू होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरी बाजी पलट दी..

भारत की शानदार बल्लेबाज़ी

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 298 रन बनाए। टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने आक्रामक पारी खेलते हुए 87 रन बनाए, जबकि दीप्ति शर्मा ने संभलकर खेलते हुए अर्धशतक (58 रन) जड़ा।

दीप्ति शर्मा की ऑलराउंड चमक

दीप्ति शर्मा ने केवल बल्ले से ही नहीं, बल्कि गेंद से भी कमाल दिखाया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम को पवेलियन भेजते हुए 5 विकेट झटके और ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ का खिताब अपने नाम किया..

शेफाली का दोहरा कमाल

पारी की शुरुआत करने मैदान में उतरी शेफाली वर्मा ने जहाँ एक ओर बल्लेबाज़ी में 87 रनों की पारी खेली, वहीं गेंदबाज़ी में भी दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी..

दक्षिण अफ्रीका की पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर ऑल आउट हो गई, दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान लौरा वालफोर्ट ने शतक जमाते हुए 101 की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकी.. पूरे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी कर विपक्ष को कोई मौका नहीं दिया..

ऐतिहासिक जीत पर जश्न

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई। खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में हजारों की भीड़ जुटी। सोशल मीडिया पर भारतीय महिला टीम के नाम ट्रेंड छा गया —
#ChampionWomen #WorldCup2025 #TeamIndia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!