ई चालान के नाम पर फर्जी लिंक के जरिए ठगी.. RTO चालान का भुगतान सिर्फ़ आधिकारिक वेबसाइट करने की अपील..

बिलासपुर/डेस्क – छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने हाल ही में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने RTO e-Challan का भुगतान केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें। विभाग ने बताया कि बीते दिनों नकली e-Challan लिंक के जरिए लोगों को ठगा जा रहा है..
नकली लिंक से हो रही ठगी..
विभाग के अनुसार, धोखेबाज़ मैसेज/संदेश के जरिए लोगों के मोबाइल पर लिंक भेजते हैं और उस पर क्लिक करने पर नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते की डिटेल्स चोरी कर लेते हैं, कई मामलों में लोगों से पैसा भी ठग लिया गया है..
भुगतान का सही तरीका..
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि e-Challan का भुगतान केवल आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर जाकर ही किया जाए..
वाहन मालिक “Get Detail” विकल्प पर क्लिक कर चालान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं..चालान नंबर और वाहन का रजिस्ट्रेशन डालकर विवरण देखा जा सकता है.. वहीं “Pay Online” विकल्प से सुरक्षित तरीके से भुगतान किया जा सकता है..
पुलिस और परिवहन विभाग ने दी चेतावनी..
परिवहन विभाग ने कहा है कि पुलिस एवं परिवहन प्रवर्तन अमले द्वारा भेजा गया e-Challan संदेश केवल अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही आता है। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मिलने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज पर भरोसा न करें।
आम जनता से अपील..
विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को e-Challan के नाम पर कोई संदिग्ध लिंक या मैसेज मिले, तो वे उस पर क्लिक न करें और न ही किसी अनजान खाते में पैसे ट्रांसफर करें.. साथ ही, किसी भी तरह की धोखाधड़ी की सूचना तुरंत संबंधित पुलिस थाना में दर्ज कराएं..



