क्राइम

प्रेमिका और उसकी बहनों पर जानलेवा हमला करने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. किसी अन्य प्रेमी से प्रेम संबंध होने की शंका पर साथियों के साथ मिलकर किया था हमला..

तुम मेरी नहीं हो सकती तो किसी की नहीं हो सकती कहते हुए आरोपी ने किया हमला

बिलासपुर– किसी अन्य प्रेमी से संबंध होने की शंका पर साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका और उनकी बहनों पर हमला करने वाले सिरफिरे आशिक और उसके साथियों को सरकंडा पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है.. जानकारी के मुताबिक विक्की गुप्ता ने थाना सरकंडा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, वह घर के पास ही टहल रहा था इस दौरान भूकंप अटल आवास सरकंडा मे बाजू के ब्लाक मे भिलाई से बारात आयी थी.. उस वक्त लगभग रात्रि के 9 बजे थे, तभी भूकंप अटल आवास डी ब्लाक सरकंडा के नीचे कमरे से किसी के चीखने चिल्लाने की आवाज आई, आवाज सुनकर उधर भागा और जाकर देखा तो उर्मिला श्रीवास के किराये का कमरे मे खून फैला हुआ था.. जिसमे सुनीता ऊर्फ सुषमा अपने आप को टायलेट रूम मे बंद कर ली थी और उर्मिला किचन मे गिरी पड़ी थी तथा रानी श्रीवास ऊर्फ प्रमिला कमरे के सामने के दरवाजे मे खून से फर्श पर पड़ी थी.. सभी को गंभीर चोटे लगी थी जिसमे उर्मिला श्रीवास ने बताया कि, अमन पटेल नाम का लड़का मै तुमसे प्यार करता हूं और तुम बात नही करती, अगर मेरी नही होगी तो किसी की नही हो सकती कहकर धारदार लोहे का चापड़ से प्राण घातक हमला कर गंभीर कर दिया.. जिससे दाहिने हाथ कलाई, बांये गाल, बांये हाथ के कलाई व सिर के पीछे गंभीर चोटे पहुचाया है.. बीच बचाव करने पर रानी श्रीवास ऊर्फ प्रमिला को बांय हाथ कंधे, बांये हाथ कलाई के पास एवं सिर मे पीछे एवं सुनीता श्रीवास ऊर्फ सुषमा के बांये हाथ दाहिने कलाई के पास गंभीर चोटे आयी है..

प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुये उक्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराने पर हत्या के प्रयास के प्रकरण का त्वरित निराकरण कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल टीम मौके पर भेज कर प्राण ज्ञातक हमला कर ग्राम अरदा, जिला-कोरबा भाग रहे आरोपी अमन पटेल उर्फ भोलू,  अमित कुमार सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक समय को आहता के उपर प्राण ज्ञातक हमला करना स्वीकार किया, तथा अमन कुमार पटेल ने बताया की उनके और युवती के मध्य प्रेम संबंध था,  जो युवती के द्वारा किसी और व्यक़ि़त के साथ प्रेम संबंध रखने की शंका पर अपने साथी अमित कुमार सिंह के साथ मोटर सायकल पल्सर क्र सीजी 12 बी.एन. 6940 मे बैठकर बीते दिन बिलासपुर अटल आवास बहतराई सरकंडा बिलासपुर आये और साथी के मकान गीतांजली फेस 01 मे रूके थे जहां से रात्रि 09:00 बजे युवती के घर अपने साथी के साथ जाकर उनके ऊपर लोहे के धारदार चापड़ से प्राण ज्ञातक हमला किया तथा बीच बचाव करने उनकी बहने आई तो उनके उपर भी उक्त हथियार से प्राण ज्ञातक हमला करना एवं हमला कर चोट पहुचाने के बाद उक्त धारदार चापड को वहां झाड़ी मे फेक कर, अपने साथी अमित कुमार सिंह के सहायता से उसके मोटर सायकल पल्सर क्र सीजी 12 बीएन 6940 मे बैठकर अपने ग्राम अरदा भाग रहे थे.. आरोपियों के पास से घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर, आरोपीयो को विधिवत् गिरफ्तार किया गया..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!