क्राइम

कुदुदण्ड–तालापारा क्षेत्र में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. हथियार-शराब बरामद, 11 बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई.. 

बिलासपुर– थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य रूप से कुदुदण्ड क्षेत्र को केंद्रित करते हुए बिलासपुर पुलिस ने मंगलवार रात बदमाश प्रवृत्ति के युवकों पर सटीक और सख्त कार्रवाई की.. पुलिस ने दबिश देकर एक युवक के पास से तलवारनुमा धारदार हथियार, और दूसरे के पास से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की, इसके अतिरिक्त 9 अन्य युवकों को प्रतिबंधात्मक धाराओं में हिरासत में लिया गया है..

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर गोपनीय रणनीति के तहत संचालित की गई, ताकि क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों को चौंकाया जा सके और उनकी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके..

पुलिस ने कुड़ूदंड से अवैध हथियार के साथ युवक पकड़ा गया विक्की पात्रे को पकड़ा,  5.4 लीटर देशी शराब के साथ आरोपी रितेश ध्रुव धरा गया.. इसके अलावा शहर के कई इलाकों में शांति भंग की आशंका पर 9 युवकों को हिरासत में लिया गया.. पुलिस ने इलाके में लगातार असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 9 युवकों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इनमें से कई पर पूर्व में भी मारपीट, गुटबाजी और सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप रह चुके हैं..

कार्यवाही किए गए युवकों के नाम इस प्रकार हैं-
1. कल्लू उर्फ धर्मेन्द्र पटेल – मंगला
2. अभिषेक यादव उर्फ हिमांशु – मिलन चौक, कुदुदण्ड
3. रोहित सैनी – मिलन चौक, कुदुदण्ड
4. मुकेश यादव – आजाद चौक, कुदुदण्ड
5. कुनाल उइके – 27 खोली, विकास नगर, कुदुदण्ड
6. अंशुमन राव – पानी टंकी के पास, कुदुदण्ड
7. अभिषेक एन्थोनी – सर्किट हाउस के पास, कुदुदण्ड
8. धनराज पात्रे – आजाद चौक, कुदुदण्ड
9. पोषण टोंडर – मिनीमाता नगर, तालापारा

कुदुदण्ड क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और आपराधिक गतिविधियों के मद्देनज़र यह अभियान चलाया गया, और ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की ठोस कार्रवाई की जाती रहेगी, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस की पैनी निगरानी लगातार जारी रहेगी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!