स्वतंत्र अवाज विशेष

छत्तीसगढ़ NEET UG 2025 काउंसलिंग शुरू.. आज से 4 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन.. देखिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया..

सरकारी कोटे में MBBS/BDS सीटों के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, सरकारी नियमों में बदलाव के साथ प्रवेश प्रक्रियाओं में पारदर्शिता..

डेस्क- छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसलिंग के तहत NEET UG 2025 के लिए राज्य स्तरीय ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 29 जुलाई से 4 अगस्त तक आधिकारिक पोर्टल cgdme.admissions.nic.in पर पंजीकरण कर सकते हैं..

 महत्वपूर्ण तिथियां..

  • रजिस्ट्रेशन: 29 जुलाई से 4 अगस्त 2025

  • चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 29 जुलाई से 5 अगस्त

  • मेरिट लिस्ट जारी: 6 अगस्त

  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 8 अगस्त

  • दस्तावेज सत्यापन एवं रिपोर्टिंग: 9 से 14 अगस्त

आवेदन प्रक्रिया..

  1. cgdme.admissions.nic.in पर जाएं

  2. अपना पंजीकरण करें

  3. ऑनलाइन फीस का भुगतान करें

  4. इच्छित कॉलेज और कोर्स का चयन करें

  5. सबमिट करने के बाद रसीद का प्रिंट आउट निकालें

जरूरी दस्तावेज..

  • NEET 2025 एडमिट कार्ड व स्कोर कार्ड

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

  • डोमिसाइल प्रमाणपत्र

  • आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

  • फोटो पहचान पत्र

  • पासपोर्ट साइज फोटो

राज्य कोटा की खास बातें..

  • कुल MBBS/BDS सीटों में से 85% सीटें राज्य कोटा के अंतर्गत आती हैं

  • राज्य सरकार ने Bond Policy में बदलाव किया है, जिससे ग्रामीण सेवा अनिवार्यता पर असर पड़ेगा

  • केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी छात्रों को प्राथमिकता दी जा रही है

DME विभाग का बयान..

छत्तीसगढ़ मेडिकल शिक्षा निदेशालय ने छात्रों से अपील की है कि वे समय रहते पंजीकरण और चॉइस लॉकिंग पूरी कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके..

नोट: जिन छात्रों ने All India Quota के तहत MCC.nic.in पर पहले ही आवेदन किया है, उन्हें राज्य स्तर की काउंसलिंग प्रक्रिया अलग से करनी होगी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!