प्रदेश

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान में शामिल होने दिल्ली रवाना हुई महिला कांग्रेस ग्रामीण बिलासपुर की टीम..

जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश के नेतृत्व में टीम आज दिल्ली प्रस्थान हुई.. उनके साथ ज़िला उपाध्यक्ष सुकृता खूंटे, ब्लॉक अध्यक्ष मस्तूरी किरण यादव, और महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी शामिल हैं..

बिलासपुर– केंद्र सरकार के खिलाफ चल रहे “वोट चोर गद्दी छोड़” महाअभियान में शामिल होने के लिए महिला कांग्रेस ग्रामीण बिलासपुर की टीम दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए रवाना हो गई.. इस अभियान में जिले से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी दिखाई दे रही है..

जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश के नेतृत्व में टीम आज दिल्ली प्रस्थान हुई.. उनके साथ ज़िला उपाध्यक्ष सुकृता खूंटे, ब्लॉक अध्यक्ष मस्तूरी किरण यादव, और महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी शामिल हैं..

सीमा घृतेश ने रवाना होने से पहले कहा कि, यह आंदोलन लोकतंत्र की रक्षा और जनता के जनादेश को सुरक्षित रखने के लिए है.. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार पर लगातार चुनावी सिस्टम को प्रभावित करने, जनता की आवाज़ दबाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के आरोप लगते रहे हैं, जिन्हें लेकर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर रही है..

महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष सुकृता खूंटे ने कहा कि, दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली यह विशाल सभा महिलाओं की सशक्त उपस्थिति को दिखाएगी.. वहीं ब्लॉक अध्यक्ष किरण यादव ने कहा कि, महिलाएँ इस आंदोलन को ज़मीन तक ले जाने और जनता की आवाज़ बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं..

रामलीला मैदान में आयोजित यह राष्ट्रीय कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ बड़े मंच के रूप में देखा जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!