स्व.ऊषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित विनीत कप का हुआ आतिशी आगाज.. अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियों और शानदार आतिशबाजी ने मोहा दर्शकों का मन.. शहर वासियों और खेल प्रेमियों को खेल का बेहतर अनुभव दिलाना हमारी प्राथमिकता – ईशान भंडारी..

बिलासपुर– स्व.ऊषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता विनीत कप का उद्घाटन रविवार को जिला खेल परिसर में हुआ।उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने की।वही बतौर विशिष्ट अतिथि बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी,सभापति विनोद सोनी,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर,वरिष्ठ पार्षद एवं एम आई सी सदस्य विजय ताम्रकार,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण दुबे,भाजपा पार्षद एवं एम आई सी सदस्य रूपाली गुप्ता एवं रेखा ओमप्रकाश पाण्डेय हुए, सभी अतिथियों द्वारा स्व.उड़ा देवी भंडारी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।तत्पश्चात अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता की इनामी ट्रॉफी का अनावरण किया गया इस अवसर पर हुई मनमोहक आतिशबाजी ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया..
उद्घाटन सत्र के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं पिछले 13 वर्षों से जबसे यह प्रतियोगिता प्रारंभ हुई थी इस आयोजन में आ रहा हूं और प्रत्येक वर्ष कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है।उन्होंने प्रमुख निक्कू भंडारी और उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन सभी की लगन और खेल प्रेम का ही परिणाम है कि इस आयोजन के कारण भी बिलासपुर का नाम पूरे देश में हो रहा है देश भर से टीमें हमारे बिलासपुर में आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है जो कि सराहनीय है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि मेरे लिए बड़े ही हर्ष का विषय है इस इतना बड़ा आयोजन मेरे क्षेत्र में हो रहा है और यह आयोजन प्रत्येक वर्ष एक नए आयाम को छूने के लिए जाना जाता है इस वर्ष भी इस प्रतियोगिता की इनामी राशि 11 रुपए पूरे देश में सबसे अधिक इनामी राशि है।मै इस आयोजन के प्रमुख ईशान भंडारी और उनकी पूरी टीम को साधुवाद देता हूं कि अपनी माता की स्मृति में यह आयोजन करा कर खेल एवं खेलप्रेमियों के लिए बहुत ही सार्थक कर कर रहे हैं।
इस अवसर पर बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि जैसी तैयारियों और सुविधाओं के साथ यह प्रतियोगिता हो रही है उसे देख कर वास्तव में बहुत प्रसन्नता हो रही है।
इस प्रतियोगिता का पहला मैच टीम शौर्य फाइटर्स और टीम वाय सी सी बिलासपुर के बीच खेला गया।अतिथियों द्वारा टॉस कराकर एवं दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया गया। टीम वाय सी सी बिलासपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम शौर्य फाइटर्स की टीम ने अपने सलामी बल्लेबाजों अविनाश और अंकुर के धमाकेदार पारी की मदद से निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 97 रन बनाए। टीम शौर्य फाइटर्स की ओर से सलामी बल्लेबाज अविनाश ने आतिशी पारी खेलते हुए सर्वाधिक 17 गेंदों 42 रन बनाए। टीम
वाय सी सी बिलासपुर की ओर से गेंदबाज आकाश ने सर्वाधिक 3 विकेट अर्जित किए। 98 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाय सी सी बिलासपुर की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 58 रन ही बना सकी।
इस प्रकार शौर्य फाइटर्स ने यह मैच 39 रनों से जीत लिया।
टीम वाय सी सी बिलासपुर की ओर से बल्लेबाज राकेश ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। टीम शौर्य फाइटर्स के गेंदबाज अंकुर,मनु,रोहित और सोनू ने 2- 2 विकेट अर्जित किए।
टीम शौर्य फाइटर्स के खिलाड़ी अंकुर को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी ने बताया कि अपनी स्व.माता जी की स्मृति में मै यह आयोजन पिछले 13 वर्षों में मेरे द्वारा कराया जा रहा है।शहर वासियों के प्यार और दर्शकों सहभागिता से हमारे उत्साह और बढ़ता है जिससे हमें प्रत्येक वर्ष इस आयोजन को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है हमारा प्रयास रहता है शहरवासियों एवं दर्शकों को बेहतर मनोरंजन और एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच देखने का अनुभव मिल सके।खेल प्रेमियों का आनंद और खेल के प्रति निष्पक्षता हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है।
इस वर्ष विजेता टीम को 11,11,111 रुपए एवं आकर्षक ट्रॉफी दी जाएगी जो कि लाइट टेनिस बाल क्रिकेट में पूरे देश की सबसे अधिक इनामी राशि है।साथ ही उप विजेता, मैंन ऑफ द सीरीज,बेस्ट बॉलर,बेस्ट बेस्टमैन,बेस्ट फिल्डर,समेत अनेक आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।दर्शकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लाइव स्क्रीन,यूट्यूब पर लाइव प्रसारण, रिप्ले,थर्ड एम्पायर,एवं आकर्षक आतिशबाजी आदि की व्यवस्था की गई हैं।



