अवैध शराब पर लगाम लगाने आबकारी विभाग की टीम ने अवकाश के दिन की ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई.. 5 शराब तस्करों के पास से 58 लीटर महुआ शराब जप्त..

अवैध शराब पर लगाम लगाने आबकारी विभाग की टीम द्वारा पूरे जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी तारतम्य में आबकारी विभाग ने अवकाश के दिन अलग अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ शराब और लहान जप्त किया है.. कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर के मार्ग दर्शन में बिलासपुर जिले के विभिन्न आबकारी वृत्त प्रभारियों के द्वारा अपने क्षेत्रों में रविवार के दिन लगभग 58 लीटर शराब जप्त कर 05 लोगों को जेल दाखिल किया गया..
आबकारी वृत्त कोटा एवं तखतपुर के प्रभारीयों के द्वारा सोनबंधा से सेवक अनंत एवं गौतम बंजारे से 10-10 लीटर महुआ शराब, सीपत वृत्त प्रभारी के द्वारा अमित उईके (बसहा) से 12 लीटर तथा पुरुषोत्तम राज(उच्चभिट्टी)से 16 लीटर महुआ शराब, मस्तूरी वृत्त प्रभारी के द्वारा सुकुलकारी से तिलक महिलांगे से 9.5 लीटर शराब जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का गैर जमानती प्रकरण कायम किया गया..
बता दें कि, इस माह आबकारी विभाग के द्वारा सूरज कुमार लोनिया छुटकू (तखतपुर) से 9 लीटर, शेख यासीम डिपूपारा (तारबाहार) से 8.28 लीटर,महेंद्र कुमार रात्रे लोकबंद (कोटा) से 10 लीटर, राहुल केवट सेलर(सीपत) से 9.5 लीटर, सुरेश मरावी पोंडी(सिरगिट्टी) से 30 लीटर एवं 105 कि ग्रा लहान, भीरगू कोसमडीह(मस्तूरी) से 7.5 लीटर तथा पुष्पा वर्मा गनियारी(तखतपुर) से 29 लीटर महुआ शराब जप्त कर अब तक कुल 12 आरोपियों को जेल दाखिल किया जा चुका है..
आज की कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, ऐश्वर्या मिंज, भूपेंद्र जामडे, बोधसाय राठिया, दिनेश ध्रुव, वेद प्रकाश नेताम और पोखराज शांडिल्य एवं उनके स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा..



