क्राइम

दयालबंद शराब दुकान में सेंधमारी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दबोचा..

बिलासपुर– शहर के दयालबंद इलाके में स्थित शराब दुकान में सेंधमारी कर नगद और बोतल चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली थाना की पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है.. शराब दुकान में सुपरवाइजर का कार्य करने वाले मिनेश कुमार दिनकर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नारियल कोठी दयालबंद स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में सुपरवाइजर है, रोज की तरह दुकान खोलने पर उसने देखा कि दुकान का रोशनदान टूटा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता कि, एक व्यक्ति रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश कर दुकान के गल्ले से 68,780 रु. नगदी एवं 7,220 रु. कीमत की शराब चोरी कर ले गया है.. रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया..

सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मधुबन मरघट के पास से एक युवक को पकड़ा.. पूछताछ पर उसने अपना नाम अर्जुन यादव बताया तथा अपने साथी शिवा वर्मा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया.. आरोपी अर्जुन यादव से 15,410 रु. नगदी बरामद कर जप्त किया गया, शेष चोरी की रकम/मशरूका खर्च कर दिया जाना बताया, प्रकरण में आरोपी शिवा वर्मा फरार है, जिसकी तलाश जारी है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!