क्राइम

गोलीबारी से बिलासपुर में मचा हाहाकार.. कई राउंड फायरिंग कर फरार हुए आरोपी.. 

मस्तूरी में नहर के पास स्थित होटल के सामने गोलीबारी की घटना हुई है..

 

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तीन नकाबपोश बदमाशों ने मस्तूरी इलाके में अंधाधुंध फायरिंग कर दी, फायरिंग में चंद्रकांत सिंह और रवि सिंह नामक दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.. घटना मस्तूरी के नहर किनारे स्थित जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के ऑफिस के सामने हुई.. मौके से मिली जानकारी के अनुसार, तीन नकाबपोश युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आए और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, गोली लगने से दोनों घायलों को तुरंत अपोलो अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.. फायरिंग की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे, पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी की गई है, घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और जांच जारी है.. फिलहाल फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस इसे आपसी रंजिश या सुपारी शूटआउट की दिशा में भी जांच कर रही है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!