प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी एवं अक्षय पब्लिकेशन द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती तुलसी तिवारी की तीन पुस्तकों का विमोचन एवं सम्मान समारोह आयोजित.. साहित्य समाज को नयी दिशा देता है- तोखन साहू..”साहित्यिक साधना का सम्मान होना चाहिए” : डाॅ पाठक
बिलासपुर– प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी राष्ट्रीय समिति बिलासपुर एवं अक्षय पब्लिकेशन प्रयागराज के द्वारा छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं कथाकार श्रीमती तुलसी देवी तिवारी जी की कृति “साहित्य के आलोक में तुलसी”- (संदर्भ ग्रंथ,)” पुकार जगन्नाथ की (यात्रा संस्मरण)”, एवं “छत्तीसगढ़ की लोककथाएं “का विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया…..
