सिविल लाइन पुलिस ने अवैध हुक्का बार पर मारा छापा.. हुक्के का सामान समेत 3 आरोपी गिरफ्तार..
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन की टीम ने दबिश देकर अवैध संचालन बंद कराया..

बिलासपुर– थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर छापेमारी कर कार्रवाई की है.. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन की टीम ने दबिश देकर अवैध संचालन बंद कराया..

कार्रवाई के दौरान हुक्का बार मैनेजर विकम ठाकुर, रितेश विश्वकर्मा और अरबाज खान को गिरफ्तार किया गया, जबकि संचालक विनोद ठाकुर को भी मामले में आरोपी बनाया गया है.. थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि, शहर के रिंग रोड 2 में स्थित विनोद सिंह ठाकुर के मकान पर हुक्के बार को संचालित किया जा रहा था, जिसके बाद सूचना पर पुलिस ने मौके से 6 हुक्का पार्ट, 8 कोयला कोको जेल, 4 स्टेन, 7 चिलम, 8 पाइप, 1 कोल हिटर, हिसाब पंजी, 3000 रुपए नगद और 3 मोबाइल जब्त किए हैं..



